एलसीआईटी फार्मेसी के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण बिलासपुर।
Post Date: 30th January, 2026
एलसीआईटी फार्मेसी के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण बिलासपुर। एलसीआईटी फार्मेसी संकाय के शिक्षकों के साथ 100 छात्रों के बैच ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड के सेंदरी स्थित दवा गोदाम एवं वितरण केंद्र का भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण को फार्मेसी शिक्षण के महत्वपूर्ण तरीकों में से एक माना जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक कार्य वातावरण, प्रौद्योगिकी एवं दवा प्रबंधन के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना है। सीजीएमएससी दवा गोदाम एवं वितरण केंद्र में छात्रों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां जैसे टेबलेट, कैप्सूल, सिरप, इंजेक्शन एवं वैक्सीन के भंडारण, इन्वेंटरी मैनेजमेंट, कोल्ड सप्लाई चैन एवं दवा प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी विषयों पर जानकारी दी गई। दवा भंडारण केंद्र की सहायक प्रबंधक, सुनीता सिंह एवं उनकी टीम द्वारा छात्रों को भ्रमण कराया गया एवं भ्रमण के अंत में प्रश्नोत्तरी द्वारा छात्रों की शंका का समाधान किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण के आयोजन में पंकज कुमार उपाध्याय, प्रभारी महाप्रबंधक, सीजीएमएससी लिमिटेड, नया रायपुर एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, डा. संदीप गुप्ता एवं उपप्राचार्या शुभी श्रीवास्तव का योगदान रहा।
LCIT School Of Pharmacy
Near High Cout, Raipur Road
Bodri, Bilaspur
Chhattisgarh, India
Pin: 495220
Contact No.: (+91) 7440217555(Office), 9977647323
Email: principallcit.sop@gmail.com
Web URL: https://www.lcitsop.edu.in
Important Links
© Copyright 2021 LCIT Bilaspur. All rights reserved.
