Preloader

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ी ने जीता पदक

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ी ने जीता पदक

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ी ने जीता पदक

Post Date: 20th November, 2025

​राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ी ने जीता पदक ​एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने एकीकृत राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीतकर कालेज का नाम रौशन किया है। ​महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आवंटित एकीकृत राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग पुरुष/महिला प्रतियोगिता का आयोजन यूटीडी विभाग में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि की मेजबानी में 18 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी के बी फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर के छात्र लोकेश कुमार जांगड़े ने 59 किलोग्राम, बेंच प्रेस 105 किलोग्राम, डेडलिफ्ट 130 किलोग्राम व स्क्वाट 130 किलोग्राम टोटल 365 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मैडल जीता। उनका विश्वविद्यालय की पावरलिफ्टिंग टीम में चयनित हुआ। ​बी फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर के छात्र आसिफ हुसैन ने 83 किलोग्राम वजन वर्ग में डेडलिफ्ट में 170 किलोग्राम, बेंच प्रेस 95 किलोग्राम व स्क्वाट 120 किलोग्राम टोटल 385 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीतकर कॉलेज का नाम बढ़ाया है। खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर प्रमोद कुमार जैन, अंकित जैन, उपकार राय, प्राचार्या डॉ. अर्चना शुक्ला, एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता, इंजीनियरिंग विभाग उप प्राचार्य शुभी श्रीवास्तव, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस उपप्राचार्य अभिनव पाल आदि ने शुभकामनाएं दी है।

LCIT School Of Pharmacy
Near High Cout, Raipur Road
Bodri, Bilaspur
Chhattisgarh, India
Pin: 495220

Contact No.: (+91) 7440217555(Office), 9977647323
Email: principallcit.sop@gmail.com
Web URL: https://www.lcitsop.edu.in

© Copyright 2021 LCIT Bilaspur. All rights reserved.